{"_id":"5dab5c8f8ebc3e016e0298d7","slug":"bss-won-under-14-tournament-by-57-runs-orai-news-knp5208154189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएस ने 57 रनों से जीता अंडर 14 टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएस ने 57 रनों से जीता अंडर 14 टूर्नामेंट
विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते अतिथि
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। डीसीए का अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट बीएसएस ने आरएनसीसी को 57 रन से हराकर जीत लिया और इस जीत के साथ ही उसका डीसीए ट्राफी पर कब्जा हो गया। अब रविवार को अंडर 19 का फाइनल होगा।
इंदिरा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बीएसएस को तब झटका लगा जब उसके सलामी बल्लेबाज अर्जुन दुबे तेज गेंद पर चुटहिल होकर मैदान के बाहर आ गए। इसके बाद अभिषेक और कुलदीप ने मिलकर पारी को संवारा। अभिषेक ने कई कलात्मक शाट लगाकर नाबाद 78 रन बनाए। कुलदीप ने 32 और राज ने 11 रन का योगदान दिया।
बीएसएस ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 184 रन का स्कोर बनाया। गेंदबाजी करते हुए शोएब ने 2 और रामवीर, शाहिल, अनमोल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का सामना करने उतरी आरएनसीसी की टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा जाने से जीत उनसे धीरे-धीरे दूर चली गई। ओपनर बल्लेबाज साहिल व आयुष ने शुरूआत तो अच्छी की पर एक विकेट गिरने के बाद रन रेट का दबाव आ गया।
विज्ञापन
साहिल ने सर्वाधिक 32, हरिवंश 19, वेदप्रकाश 13, आयुष ने 9 रनों का योगदान दिया। पूरी टीम 127 रन ही बना सकी। अनुज को 3, आशीष को 2 और राज, शादाब को एक-एक विकेट मिला। अंपायरिंग सलमान और शाहरुख ने संभाली। स्कोरर आदर्श गुप्ता रहे। इस दौरान स्टेडियम कोच फिरोज चांद, डॉ अविनाश सेंगर आदि मौजूद रहे।