{"_id":"6217ce7b9fd8da3bae679949","slug":"board-exam-will-held-at-70-centers-orai-news-knp6824067165","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 70 केंद्रों पर होंगे यूपी बोर्ड के इम्तहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 70 केंद्रों पर होंगे यूपी बोर्ड के इम्तहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 70 केंद्र बनाए गए है। इससे पूर्व 74 परीक्षा केंद्रों की सूची बनाई गई थी। सूची फाइनल करने के पूर्व आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब 70 केंद्रों के नामों पर मोहर लगाई गई। इस बार कुल 38,594 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए हालांकि अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है लेकिन, शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा की तिथियां घोषित हो सकती हैं।
परीक्षा केंद्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय पिपरायां, सर्वोदय इंटर कालेज शहीदनगर, इंटर कालेज कुसमिलिया, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज कालपी, श्रीकृष्ण इंटर कालेज गढऱ, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज पर आपत्तियां आई थी। इसमें कुछ केंद्र दूर होने, कुछ पर मानक न होने, कुछ में प्रबंधन का विवाद आदि का मामला आया था। इस पर छह केंद्रों को सूची से हटाकर दो नए केंद्र जोड़े गए है। इसमें सर्वोदय इंटर कालेज और डीएवी इंटर कालेज है।
विज्ञापन
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। फिलहाल स्कूलों में प्री बोर्ड और गृह परीक्षाएं चल रही है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा की तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल के 20,076 व इंटरमीडिएट के 18,518 परीक्षार्थी समेत कुल 38,595 छात्र-छात्राएं इम्तहान में बैठेंगे। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों के लिए भी ऑनलाइन सूची मांगी गई है।