{"_id":"698f6fb28d201f52c501f5b7","slug":"bike-theft-gang-member-sentenced-to-four-years-in-prison-orai-news-c-224-1-ori1005-140460-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक चोरी गिरोह के शातिर को चार साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक चोरी गिरोह के शातिर को चार साल की कैद
विज्ञापन
उरई। बाइक चोरी के मामले में नौ वर्ष तक चले ट्रायल के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास की कैद सुनाई है। साथ ही 7,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला पटेल नगर निवासी और विकास भवन के पीछे रहने वाले हिरदेश चंद्र गुप्ता ने 5 मई 2017 को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया था कि 29 अप्रैल 2017 की रात वह शहर स्थित जयसवाल रॉयल मैरिज हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने बाइक परिसर में खड़ी कर दी थी। भोजन के बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान कदौरा थाने में तैनात उप निरीक्षक इंद्रपाल ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम चदरसी स्थित एक मकान में छापा मारा। वहां से चोरी की सात बाइकें बरामद की गईं। मौके से हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी नीरज बेड़िया को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी बाइकों के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और बताया कि सभी बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विवेचना पूरी होने के बाद 16 दिसंबर 2017 को पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। करीब नौ वर्ष तक चले ट्रायल में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने आरोपी नीरज बेड़िया को दोषी पाया।
अदालत ने आरोपी को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।