{"_id":"5e7a31768ebc3e76cc27b3f7","slug":"bike-collided-with-electric-pole-one-dead-and-one-injured-orai-news-knp5522073147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त खड़ी बाइक
- फोटो : ORAI
महेबा। थाना क्षेत्र के बैरई गांव में जोल्हूपुर मदारीपुर के पास सड़क किनारे लगे बिजली पोल में बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया।
बैरई गांव के निवासी दीपक (25) पुत्र बृजपाल सिंह अपने साथियों के साथ रात 12 बजे के होटल से खाना खाकर अपनी बाइक से जोल्हूपुर से गांव लौट रहा था, तभी बैरई गांव के पास सामने से अचानक वाहन आने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दोस्त भूरा सिंह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कि दीपक सूरत में रहकर भाई के साथ नौकरी करता था। हाल ही में वह गांव आए थे। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि जबसे मदारीपुर रोड का चौड़ीकरण हुए है, तबसे यह पोल रोड पर आ गया है। जिससे इसकी चपेट में आने से कई हादसे हो चुके है। कई बार इन पोलों को हटवाने की मांग की गई, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब तक सुध नहीं ली।

मृतक दीपक की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

उरई में घंटाघर स्थित बाजार में दुकानों में पड़े ताले- फोटो : ORAI
विज्ञापन