फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bijalee sankat se joojh rahe logon ka phoota aakrosh, lagaaya jaam

बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का फूटा आक्रोश, लगाया जाम

Thu, 17 Sep 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
bijalee sankat se joojh rahe logon ka phoota aakrosh, lagaaya jaam
उरई-जालौन मार्ग पर लगा जाम और फंसे वाहन। - फोटो : ORAI
उरई। तीन दिन से बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। इन्होंने उरई-जालौन मार्ग को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक राहगीर जाम से जूझते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले लाइनमैन का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद से सप्लाई बाधित है। वहीं अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र सचान का कहना है कि सप्लाई को सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन

उरई ग्रामीण फीडर में पड़ने वाले कुकर गांव में पिछले तीन दिन से फाल्ट की वजह से सप्लाई बाधित है। इससे गांव के लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने सप्लाई चालू कराने का प्रयास किया, नतीजा सिफर रहा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने उरई-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाल जेपी पाल को दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी। कोतवाल के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली महकमे के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों ने जिन प्राइवेट लाइनमैनों पर आरोप लगाया है, उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। सप्लाई को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed