फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bijalee katautee se graameenon mein aakrosh, mukhy baajaar mein kee naarebaajee

बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, मुख्य बाजार में की नारेबाजी

Sat, 19 Sep 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
bijalee katautee se graameenon mein aakrosh, mukhy baajaar mein kee naarebaajee
सरावन में बिजली संकट को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
कुठौंद/ सरावन(उरई)। बिजली कटौती को लेकर सरावन के ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। व्यवस्था ठीक न होने पर उच्चाधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। वहीं कुठौंद इलाके में कुछ माह से लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। इलाकाई लोगों के मुताबिक देहात में 12 से 15 घंटे कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे आपूर्ति मिलनी चाहिए। हालात अलग हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को पांच से आठ घंटे आपूर्ति दी जा रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के शिकायतें करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। इससे आक्रोशित सरावन के ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इनका कहना है कि हर आधे घंटे में आपूर्ति बंद कर दी जाती है। पूछने पर कर्मचारी इमरजेंसी कटौती का बहाना बना देते हैं। हाल यह है कि मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कुठौंद में लोेगों को बिजली कटौती के साथ-साथ लो-वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। कुठौंद के लोगों के मुताबिक रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं मिल रही है। सप्लाई आने पर वोल्टेज लो हो जाते हैं। इससे भीषण गर्मी में हाल बेहाल है। पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। ग्रामीण चंद्रप्रकाश, धीरज सिंह, अमर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामकुमार सोनी, पवन सोनी, मोहन सिंह आदि ने बताया महकमे ने रवैया न बदला तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed