फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attempted rape with teenager, report filed

किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape with teenager, report filed
उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने दस साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने किशोरी को छोड़ दिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। किशोरी अनुसूचित जाति की है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि मामला चार दिन पुराना है, फिर भी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती 4 दिसंबर की देर शाम के वक्त उनकी 10 साल की बेटी घर पर अकेली थी, परिवार के बाकी लोग खेत पर काम कर रहे थे । इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी ने बचाव करते हुए चीख पुकार मचा दी। जिस पर बलबीर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। परिजनों के वापस आने पर किशोरी ने घरवालों को घटना से अवगत कराया। जिसके चलते परिजनों ने डकोर कोतवाली आकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि बलबीर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट
वावली। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम तिरावली निवासी ब्रजेश कुमार घर में घुसकर गांव के ही रघुवीर सिंह ने मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोप
उरई। मामूली विवाद में उरई निवासी दीपक यादव ने मानवेंद्र यादव निवासी ग्राम रूरा अड्डू सहित चार युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। दीपक के मुताबिक मानवेंद्र ने उस पर तमंचे से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस का कहना है कि मामूली सी बात पर मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed