फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegation of fraud of Rs 80 lakh in installation of hand pumps

Jalaun News: हैंडपंपों की स्थापना में 80 लाख का घपला करने का आरोप

Sun, 03 Dec 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud of Rs 80 lakh in installation of hand pumps
कोंच। हैंडपंप लगवाने के नाम पर करीब 80 लाख रुपए का घपला करने का आरोप लगाते हुए सभासद विनोद सोनी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 गांधीनगर के सभासद विनोद सोनी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि मार्च 2023 में सीएनडीएस कंपनी लखनऊ ने कोंच नगर पालिका को नगर में हैंडपंप लगाने के लिए 80 लाख रुपए का भुगतान किया था लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी उक्त हैंडपंप नहीं लग सके हैं। सभासद ने कहा कि 25 नवंबर को आयोजित पालिका की बोर्ड बैठक में उन्होंने हैंडपंप के बाबत ईओ से जानकारी मांगी थी लेकिन कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

कुल 60 हैंडपंप में से नगर में अभी तक कितने हैंडपंप लग चुके हैं और कितने शेष बचे हुए हैं इसकी जानकारी किसी भी स्तर पर नहीं दी जा रही है। सभासद ने हैंडपंप लगवाए जाने के नाम पर बड़े घपले का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ईओ पवन किशोर मौर्य का कहना है कि सरकारी संस्था सीएनडीएस द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया था उसके तहत तीन ट्यूबवेल व 60 हैंडपंप लगना है। जिसमें अभी तक 30 हैंडपंप और तीन ट्यूबवेल लग चुके हैं। उनके वार्ड में दो चार दिन में काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed