फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of killing the young man and throwing the dead body from the roof

युवक की हत्या कर शव छत से फेंकने का आरोप

Tue, 30 Jun 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing the young man and throwing the dead body from the roof
युवक की हत्या कर शव
विज्ञापन

छत से फेंकने का आरोप
मां की तहरीर पर पत्नी समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच (जालौन)। जमीन और बैंक में जमा कैश हथियाने के लिए ससुरालियों ने दामाद की हत्या कर शव छत से फेंक दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मां का आरोप है कि ससुराल वाले बेटे के नाम की जमीन और नगदी हड़पना चाहते थे। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि मामला कुछ दिन पुराना है, लिहाजा जांच पड़ताल की जा रही है।

जिला झांसी के ग्राम वेलमा निवासी शारदा देवी पत्नी सुदामा ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि 10 जून की शाम उसका पुत्र सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम को मायके से लेने गया था। दोनों की शादी के करीब दस साल हो चुके हैं। उनके आठ साल का बेटा भी है। उसी रात बेटे के ससुर अवध बिहारी पुत्र परशुराम, साले नेपाल व प्रदीप कुमार, सास ममता और पत्नी पूनम ने सुनील के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर शव छत से नीचे फेंक दिया और मामले को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। उस वक्त तक बेटे की मौत नहीं हुई थी। इसके बाद वे लोग सुनील को इलाज के बहाने मेडिकल कालेज झांसी लाए लेकिन उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। तब से ही पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। पुलिस ने रविवार को मां शारदा की तहरीर पर रविवार देर रात पत्नी समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, मामला भी पुराना है। लिहाजा पूरी जांच के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed