{"_id":"5e7a32c58ebc3e76c77b49f3","slug":"a-young-man-was-injured-by-hitting-his-browning-butt-orai-news-knp552208662","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को तमंचे की बट मार किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को तमंचे की बट मार किया लहूलुहान
विज्ञापन
युवक को तमंचे की बट मार किया लहूलुहान
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दोस्त के घर से लौटकर घर जा रहे युवक को तीन युवकों ने रोककर तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और कई जगह चोटें आईं। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर राठ रोड निवासी रवि कोरी पुत्र प्रेम नारायण ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार रात आठ बजे अपने दोस्त के घर से 20 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। जब राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो वहां खड़ेे अजीत सिंह, राज यादव व मामा यादव ने उसे रोककर तमंचों की बटों से मारपीट कर दी। जिससे युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग दौड़े तो तीनों युवक गालीगलौज कर जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवक का आरोप है कि वह काम के लिए दोस्त से 20 हजार रुपये लेकर आया था, जो या तो मारपीट के दौरान गिर गए और हमलावर उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।