फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man riding a tractor died due to collision with a dumper

Jalaun News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत

Sun, 23 Jun 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a tractor died due to collision with a dumper
आटा। विपरीत तरफ से जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर में सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मवई अहीर निवासी इंदल (27) ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार की सुबह वह अपने साथी कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी मौसम कुमार (25) के साथ ट्रैक्टर पर ईंटें लादकर उरई की ओर विपरीत दिशा में जा रहा था। जैसे ही वह चमारी नाला के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक इंदल को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed