{"_id":"6a7b73e0665c2467250570f8","slug":"a-teenage-girl-alone-at-home-took-her-own-life-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1005-148127-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता अहमदाबाद में रहकर मजदूरी कर रहे थे। किशोरी अपने छोटे भाई-बहन के साथ गांव में दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई करती थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ग्राम चिल्ली निवासी हरेंद्र सिंह पत्नी अनीता के साथ अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी बेटी शशि (16), साक्षी और बेटा धीरेंद्र दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई करते थे। सोमवार शाम साक्षी और धीरेंद्र किसी काम से घर से बाहर चले गए थे। वहीं दादा बलराम सिंह और दादी मालती देवी भी दर्शन करने मंदिर चले गए।
इसी दौरान शशि कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब साक्षी और धीरेंद्र घर लौटे तो बहन को कमरे में अचेत अवस्था में देखकर घबरा गए और शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मृतका के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।