फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   परिवहन मंत्री समेत वीआईपी भी पहुंचे वोट डालने

परिवहन मंत्री समेत वीआईपी भी पहुंचे वोट डालने

Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री समेत वीआईपी भी पहुंचे वोट डालने
उरई (जालौन)। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शहर के उद्योग केंद्र में बने पोलिंग बूथ पर अपने परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मतदान की अपील कर कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ है और पूरे देश में एक बार फिर मोदी लहर चल रही है। जनता प्रत्याशी को न देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट कर रही है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री सुबह आठ बजे लखनऊ से शहर के तुलसीधाम स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी कमला देवी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजी राजावत, पूर्व सभासद पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे। मंत्री भाजपा के बस्ते पर भी बैठे और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन ने पति देवेंद्र निंरजन के साथ अपने गांव बिरगुवां बुजुर्ग में सुबह आठ बजे मतदान किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शहर के विकास भवन में सुबह साढ़े सात पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने उसरगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन ने ग्राम महतवानी के प्राइमरी विद्यालय में बने बूथ में पहुंच कर मतदान किया। इसके साथ ही तीनों प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र के बूथों में पहुंचकर मतदान किया।


इसमें भाजपा प्रत्याशी भानुप्रताप वर्मा व गठबंधन प्रत्याशी अजय सिंह पंकज ने कोंच में मतदान किया तो वहीं बृजलाल खाबरी ने उद्योग केंद्र में बने बूथ पहुंचकर मतदान किया। सभी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। वहीं जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय में बने बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed