{"_id":"67d9c37587dad2575f06dcf9","slug":"51-couples-took-the-first-step-into-married-life-orai-news-c-224-1-ori1005-127013-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 51 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में रखा पहला कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 51 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में रखा पहला कदम
Wed, 19 Mar 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
उरई। मां संकटा देवी मंदिर समिति की ओर से मंगलवार को मौनी बाबा मंदिर के पास सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सर्व समाज की 51 बेटियों के हाथ पीले कराए गए।
समिति के 24वें सामूहिक विवाह समारोह में सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जनाती और व बरातियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे धूमधाम से बरात निकाली गई। मौनी बाबा मंदिर से शुरू हुई बरात शहर के चौराहों पर घूमकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। समिति के पदाधिकारियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया।
घोड़ोें पर सवार दूल्हों को उतारकर द्वारचार की रस्में अदा कराई गई। इसके साथ ही पंडाल में सजी-धजी बैठीं वधुओं को मंच पर बुलाया गया। इसके बाद वर, वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए। समिति के अध्यक्ष बसंत माहेश्वरी, विधायक विनोद चतुर्वेदी, विजय चौधरी आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
इस दौरान संजय दुबे, राकेश पालीवाल, राकेश बाबू गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता, तुलसीराम सोनी, राजेश गुप्ता, जेपी राजपूत, अवधेश तिवारी लालू, रामआसरे, संतोष खरया, बाबूराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, शिवराम राजपूत, नरेश वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, राजेश कंथरिया, मनोज दुबे, हरिकिशोर गुप्ता आदि ने सहयोग किया। समिति की ओर से सभी जो़ड़ों को गृहस्थी में काम आने वाला सामान उपहार में दिया।