फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 arrested for embezzlement of land worth crores

Jalaun News: करोड़ों की जमीन की हेराफेरी में 10 गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
10 arrested for embezzlement of land worth crores
कालपी। धोखाधड़ी व फर्जी तरीके से बैनामा कराकर रुपये ठगने वाले 10 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चेन व फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी कोमल सिंह ने कालपी कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि महिला की करोड़ों रुपयों की जमीन को किसी दूसरी महिला को खड़ाकर फर्जी बैनामा करा लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी मामले में कालपी पुलिस टीम ने कस्बे के मोहल्ला आलमपुर बाईपास निवासी नमन, महेंद्र कुमार व कदौरा थाना क्षेत्र के बम्हौरी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह, शहर कोतवाली के नया रामनगर निवासी मनीष, कालपी कोतवाली के छौंक निवासी आशीष सिंह वैश्य, कालपी के सदर बाजार निवासी सचिन सिंह, धमना गांव निवासी जगमोहन को पकड़ा है। इसके साथ इटावा जिले के रामकृष्ण नगर राम स्वीट्स हाउस दिबियापुर निवासी अनमोल मिश्रा, औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर, कसईपुर निवासी प्रशांत तिवारी, तिवारीयान निवासी आशुतोष दुबे को पकड़कर 17 लाख 80 हजार रुपये, एक सोने की चेन, दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि उक्त लोगों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर अज्ञात महिला को विद्यावती बताकर दो करोड़ की जमीन की हेराफेरी की थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed