{"_id":"64f22078c3d24448750d1476","slug":"young-man-playing-kabaddi-fainted-died-of-heart-attack-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कबड्डी खेल रहा युवक हुआ अचेत, हृदयघात से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कबड्डी खेल रहा युवक हुआ अचेत, हृदयघात से हुई मौत
Fri, 01 Sep 2023 11:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:04 PM IST
सार
युवक कबड्डी खेल रहे थे। आशीष भी खेल रहा था और खेलते समय वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव खिजरपुर में बृहस्पतिवार सायं कबड्डी खेल रहा एक युवक अचानक गिरकर अचेत हो गया। उसे साथी और परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मरने वाला युवक आशीष कुमार (24) पुत्र स्व. दुर्योधन सिंह खिजरपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गांव के युवक कबड्डी खेल रहे थे। आशीष भी खेल रहा था और खेलते समय वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि आशीष स्वस्थ था और अच्छा खिलाड़ी था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक ने उसकी मौत हृदयघात से होने की बात कही है। मृतक के भाई अमित कुमार ने कोतवाली में इस संबंध में सूचना दी है और कहा है कि वह शव पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते है।
विज्ञापन