{"_id":"6aeb87f6a8046cccda0cfd31","slug":"the-school-was-moved-four-kilometers-away-increasing-the-difficulties-faced-by-the-children-hathras-news-c-64-1-sali1007-103650-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार किमी दूर पहुंचा दिया स्कूल, बच्चों की बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार किमी दूर पहुंचा दिया स्कूल, बच्चों की बढ़ी मुश्किल
Thu, 05 Nov 2026 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर शिकायत लेकर पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
मुरसान। सादाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लोकेरा को गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बिचपुरी में संबद्ध किए जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को करीब 40 प्रभावित विद्यार्थियों के अभिभावक उन्हें साथ लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे।
अभिभावकों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लोकेरा का भवन जर्जर हालत में होने के कारण करीब चार महीने से स्कूल का संचालन गांव के ही एक हॉल में किया जा रहा था। चार दिन पहले विद्यालय को बिचपुरी के प्राथमिक विद्यालय में अटैच कर दिया गया।
बिचपुरी गांव से करीब चार किलोमीटर दूर है। ऐसे में छोटे बच्चों को इतनी दूरी तय करके स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि दूरी अधिक होने के कारण कई बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जिस समय यह विद्यार्थी और अभिभावक कलक्ट्रेट पहुंचे, उस समय वहां जिलाधिकारी मौजूद नहीं थे। प्रभारी अधिकारी ने अभिभावकों की समस्याएं सुनीं और उनकी बातचीत एबीएसए से कराई। एबीएसए ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
अभिभावकों ने मांग की कि जब तक विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक गांव में ही बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि दूरी के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो। बीएसए रणवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।