{"_id":"6aeb8826bd61c5c5670c2353","slug":"employees-mobilized-against-the-fir-in-the-cowshed-case-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103296-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोशाला प्रकरण में एफआईआर के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोशाला प्रकरण में एफआईआर के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी
विज्ञापन
सादाबाद ब्लाॅक परिसर में धरना देते ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पशुधन प्रसार अधिकारी। संव
- फोटो : Samvad
सादाबाद। कुरसंडा की अस्थायी गोशाला के मामले में ग्राम पंचायत सचिव संत कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश पाल सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। विकास खंड कार्यालय परिसर में ग्राम पंचायत के प्रशासकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कलमबंद प्रदर्शन कर कार्रवाई वापस लेने समेत छह मांगें उठाईं।
प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर को मनमानी कार्रवाई बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही पंचम वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि में गोशालाओं के लिए निर्धारित 15 प्रतिशत पूलिंग व्यवस्था क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत पर भी लागू करने की मांग रखी। आईजीआरएस और अन्य शिकायतों के निस्तारण में ओटीपी व्यवस्था खत्म करने तथा झूठी शिकायत करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की।
कर्मचारियों ने गोशालाओं में गोवंश के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं और प्रत्येक गोशाला में कैटल क्रश उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों की ओर से बैठक की सूचना 10-15 मिनट पहले देने पर आपत्ति जताते हुए दोपहर तीन बजे के बाद बैठक नहीं बुलाने और शाम पांच बजे तक समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
धरने को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महाराज सिंह, श्यामवीर सिंह, जगवेन्द्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, धर्मपाल सिंह और धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित किया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संघ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी संघ, भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह और दी बार एसोसिएशन सादाबाद ने भी समर्थन दिया।