Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Even before Diwali, haze covered the sky, burning sensation in the eyes.

Hathras News: दिवाली से पहले ही धुंध ने घेरा आसमान, आंखों में जलन

Thu, 05 Nov 2026 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Even before Diwali, haze covered the sky, burning sensation in the eyes.
बुधवार की शाम शहर में दिखाई देती हल्की धुंध। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। दिवाली का त्योहार अभी दूर है और आतिशबाजी का दौर भी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही शहर की हवा में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। बुधवार शाम से समूचे जिले में धुंध की हल्की चादर नजर आने लगी है। इस कारण आंखों में जलन व गले में खराश की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

इस धुंधली परत के कारण दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे न सिर्फ वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलानी पड़ रही हैं, बल्कि आम नागरिकों को आंखों में हल्की जलन और सांस लेने में भारीपन की शिकायतें होने लगी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ डाॅ. विश्वनाथ शर्मा का कहना है कि दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता के बिगड़ने के पीछे मुख्य वजह त्योहारी सीजन में वाहनों का अप्रत्याशित दबाव और उड़ती धूल है। दीपोत्सव के चलते जिले के प्रमुख बाजारों, सासनी गेट, तालाब चौराहा, आगरा रोड, मथुरा रोड और अलीगढ़ मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। सड़कों पर लगातार दौड़ रहे वाहनों, पुराने कॉमर्शियल ट्रकों और ऑटो से निकलने वाला जहरीला धुआं सीधे हवा में घुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण अंचलों और लिंक मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था के अभाव में सड़कों किनारे जमी सूखी मिट्टी लगातार वाहनों के टायरों से उड़कर वायुमंडल में तैर रही है। वहीं मौसम में बदलाव के कारण रात और सुबह के पारे में गिरावट आ रही है। ठंड की शुरुआत के साथ हवा की रफ्तार मंद पड़ गई है, जिससे तापमान व्युत्क्रमण (टेंपरेचर इन्वर्जन) की स्थिति बन रही है। जमीन से उठने वाला धुआं और धूल के सूक्ष्म कण ऊपर आसमान में न जाकर निचली सतह पर ही हवा में फंसकर स्मॉग का रूप ले रहे हैं।


मॉर्निंग वॉक से बचें, बाहर निकलें तो लगाएं मास्क

बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि हवा में सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5 और पीएम 10) की मात्रा बढ़ने से दमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। बुजुर्गों और बच्चों को सुबह के समय जब धुंध घनी हो, तब बाहर टहलने से बचना चाहिए। दोपहिया वाहन चालकों को चश्मा और मास्क लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। जलन होने पर आंखों को ताजे और ठंडे पानी से धोएं तथा गर्म पानी की भाप लें। यदि सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हो तो बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed