{"_id":"640afbc4f51909c7aa03cd25","slug":"woman-strangled-to-death-dead-body-found-in-potato-field-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिला की गला रेत कर हत्या, आलू के खेत में मिला शव, हाथ पर लिखा है पुष्पेंद्र और ऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिला की गला रेत कर हत्या, आलू के खेत में मिला शव, हाथ पर लिखा है पुष्पेंद्र और ऊं
Fri, 10 Mar 2023 03:13 PM IST
चमन शर्मा
घनश्याम सिंह
घनश्याम सिंह
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:13 PM IST
सार
महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला की उम्र करीब 25 साल है। बांए हाथ पर अंग्रेजी में पुष्पेंद्र लिखा हुआ है। दाहिने हाथ के पंजे के पीछे ऊं लिखा हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि महिला हिंदू है और उसके पति या किसी खास का नाम पुष्पेंद्र है।
मृतका के एक हाथ पर पुष्पेंद्र, दूसरे पर ऊं लिखा हुआ है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के निकट आलू के खेत में महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के बांये हाथ पर पुष्पेंद्र और दाहिने हाथ पर ऊं लिखा हुआ है।
शुक्रवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र गांव दरियापुर के निकट रोड किनारे आलू के खेत में लोगों को गला कटा हुआ एक महिला का शव नजर आया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इस बात की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने वहां खड़े लोगों से शव के बारे में पूछताछ कर शव की पहचान कराए जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। महिला की उम्र करीब 25 साल है। बांए हाथ पर अंग्रेजी में पुष्पेंद्र लिखा हुआ है। दाहिने हाथ के पंजे के पीछे ऊं लिखा हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि महिला हिंदू है और उसके पति या किसी खास का नाम पुष्पेंद्र है।