फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Walls and roofs of 100 houses collapsed in Hathras, 10 people injured

बारिश का कहर: 100 मकानों की दीवारें-छत गिरीं, 10 लोग घायल, सात मवेशी मरे, जायजा लेतीं रहीं प्रशासन की टीम

Fri, 13 Sep 2024 03:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 03:30 AM IST
सार

दो दिन से अधिक हो गए, हाथरस में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जिले में 100 मकानों को नुकसान हुआ है। साथ ही 10 लोग और सात मवेशी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Walls and roofs of 100 houses collapsed in Hathras, 10 people injured
बिसावर में गिरी मकान की दीवार - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले करीब 50 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जिले में जबर्दस्त तबाही मचाई है। हाथरस जिले में 12 से ज्यादा जगहों पर पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। 100 मकानों की दीवारें भरभराकर ढह गईं। इन घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं  सात मवेशी भी मर गए। कई लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। खेतों में पानी भरने से फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


हाल-ए-सादाबाद
 सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर में अत्यधिक बारिश से मनवीर सिंह पुत्र सौदान सिंह के मकान की दीवार व टिनशेड धराशायी हो गए। मनवीर की पत्नी रेनू और बेटी नेहा मलबे में दबकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर लाया गया। गांव शिखरा में एक मकान गिरने से पूनम पत्नी प्रिंस घायल हो गईं। परिजन उपचार के लिए उन्हें आगरा ले गए। गांव नौगांव में कन्हैयालाल पुत्र हरी सिंह टिनशेड गिरने से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें हाथरस रेफर किया गया। 
विज्ञापन


हाल-ए-सहपऊ
सहपऊ क्षेत्र के गांव चंदवारा में 30 फुट ऊंची एवं चार फुट चौड़ी कच्ची दीवार गिरने से मानवेंद्र की पांच भैंस और दो गायें मर गईं। गांव कुरसंडा में सुरेशचंद्र पुत्र हरफूल सिंह के मकान के कमरे और बरामदे की दीवार गिर गई। गांव कुरसंडा में ही रविशंकर पुत्र जगदीश का बारिश से मकान का कमरा गिर गया। गांव रसगवां में ऊदल सिंह पुत्र ठाकुरदास के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। उनका चार कुंतल गेहूं, 35 मन भुस भीगकर खराब हो गया। चारपाई व अन्य सामान भी टूट गया। गांव कंजौली में सुनील पुत्र टीकाराम के पक्के मकान की दीवार गिर गई। गांव नगला भोलू मढ़ाभोज में बारिश से रमेश तिवारी के पशुवाड़े की दीवार व टिन शेड गिर गया। गांव नगला प्राण मढ़ाभोज में सुरेंद्र पुत्र मूलचंद्र के कमरे की छत गिर गई। नगला शेखा में रेवतीपाल पुत्र चरन सिंह का मकान और गांव खोंड़ा में संतोष के घर की दीवार गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल-ए-बिसावर

बिसावर के गांव विधिपुर में गयाप्रसाद पुत्र सामंता के मकान की दीवार गिर गई। रवि कुमार पुत्र गिर्राज सिंह का टिनशेड व दीवार गिर गई। नगला शेखा में यादराम पुत्र लेखराज की दीवार गिर गई। बिसावर की नई बस्ती में भूपेंद्र कुमार के मकान की छत गिर गई। गांव विधिपुर में रामबाबू पुत्र थान सिंह का टिनशेड गिरने से एक बकरी घायल हो गई। इधर, कस्बा से सहपऊ के मोहल्ला घड़ी खीर में जगवीर सिंह उर्फ जग्गू वाल्मीकि का बारिश में मकान गिरने से उनके पड़ोसी कोमल सिंह दिवाकर की दीवार गिर गई और उनके मकान में भी दरार पड़ गई। मोहल्ला बनियान में दाऊजी गुप्ता और मोतीलाल गुप्ता के घर की दीवार भी गिर गई। तकिया में बारिश से आमीन का मकान गिर गया। गांव नगला रमजू में पवन सिंह का मकान और ग्राम पुणे में अभिजीत और जानकी की दीवारें बाहर से गिर गईं।
इधर, एसडीएम संजय कुमार और प्रभारी तहसीलदार अंजली सिंह ने सहपऊ रोड सहित अन्य कई जगहों पर मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीमों को नुकसान के सर्वे के लिए क्षेत्र में लगाया गया है। टीमों ने काम शुरू कर दिया है। दैवी आपदा राहत योजना के तहत पीड़ितों को मदद दिलाई जाएगी।

हाल -ए- हाथरस
तहसील सदर क्षेत्र में 32 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रकाश टाकीज के पीछे खोंड़ा हजारी में एक दीवार गिर गई, जिससे पास ही झुग्गी झोपड़ी डालकर रहे परिवार के 35 वर्षीय चंदन, 32 वर्षीय पत्नी हुकुम बाई, बड़ी बेटी आठ वर्षीय कल्पना व छोटी बेटी तीन वर्षीय शबनम और रोहित मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उपचार के लिए उन्हें जिला बागला अस्पताल लाया गया। तमना गढ़ी में लक्ष्मी देवी का मकान गिर गया। इस दौरान लक्ष्मी देवी घर के बाहर थीं। अहवरनपुर में शशि देवी के मकान की दीवार और दरियापुर में लोकेश के घर के बरामदे की दीवार गिर गई। घायलों का हाल जानने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंच गए। 

हाल- ए- हसायन 
हसायन ब्लॉक के गांव गिरधरपुर में 23 मकानों के गिरने की सूचना पर प्रशासनिक अमला दौड़ पड़ा। यहां टीम ने गांव में पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकानों का ब्योरा एकत्रित किया। इस दौरान प्रिया पुत्री राकेश सिंह, जूली पुत्री धीरेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष घायल हो गए। घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। टीम ने नुकसान का आकलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed