फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in readymade garment factory due to short circuit

हाथरस: रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, कई घंटों की मशक्कत के बाद बूझी

Fri, 11 Sep 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 11 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक लगातार मशक्कत की। अथक प्रयासों के बाद आग बुझी। 

विज्ञापन
Fire broke out in readymade garment factory due to short circuit
रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी की ऊपरी मंजिल में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के भूरापीर में व्यापारी रानू गुप्ता की रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में 10 सितंबर देर रात भीषण आग लग गई। यह फैक्टरी भाजपा कार्यालय वाली गली में स्थित है। आग फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर लगी थी। इसके कारण पूरे इलाके में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक लगातार मशक्कत की। अथक प्रयासों के बाद फायर ब्रिगेड ने आखिरकार आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बिजली लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed