फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Iron net on the Kaka Hathrasi stage-pandal of Dauji fair

हाथरस: लोहे के जाल से कवर किया जा रहा दाऊजी मेले का काका हाथरसी मंच-पंडाल, पशुओं की आवाजाही पर लगेगी रोक

Fri, 11 Sep 2026 03:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 11 Sep 2026 03:35 PM IST
सार

मेला संपन्न होने के बाद यह विशाल पंडाल और मंच उपेक्षित हो जाता था, जिसके चलते परिसर में बेसहारा पशुओं की आवाजाही बढ़ जाती थी। इससे मंच की संरचना को नुकसान पहुंचता था और गंदगी फैलती थी। इसी समस्या के स्थाई समाधान और परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Iron net on the Kaka Hathrasi stage-pandal of Dauji fair
मेला पंडाल में लगाए जा रहे स्थायी लोहे के जाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले काका हाथरसी मंच की सुरक्षा और स्वरूप को अब नया रूप दिया जा रहा है। राजा दयाराम के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित मेला पंडाल के मंच और उसके सामने के खुले क्षेत्र को लोहे के मजबूत व स्थाई जाल से पूरी तरह कवर करने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


हर वर्ष मेला संपन्न होने के बाद यह विशाल पंडाल और मंच उपेक्षित हो जाता था, जिसके चलते परिसर में बेसहारा पशुओं की आवाजाही बढ़ जाती थी। इससे मंच की संरचना को नुकसान पहुंचता था और गंदगी फैलती थी। इसी समस्या के स्थाई समाधान और परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लोहे की फेंसिंग होने के बाद पशुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन अब इस पंडाल और मंच का उपयोग सालभर अन्य छोटे-बड़े प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कर सकेगा। इससे न केवल शहर को कार्यक्रमों के लिए एक सुरक्षित और सुसज्जित खुला स्थल मिलेगा, बल्कि मंच और किला परिसर का रखरखाव भी नियमित रूप से सुनिश्चित हो सकेगा। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि मेला राजकीय होने के बाद बहुत से विकास कार्य किये जा रहे हैं, जो भविष्य को देखते हुए किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed