फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CDO visits Lumpi virus affected villages

हाथरस: गोवंश की मौत पर हरकत में आया प्रशासन, सीडीओ ने किया गांवों का दौरा, पशुपालकों से ली बीमारी की जानकारी

Fri, 11 Sep 2026 10:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 11 Sep 2026 10:43 AM IST
सार

सीडीओ ने ग्राम पंचायत कजरौठी के गिजरौला स्थित अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की साफ-सफाई और गोवंश की स्थिति का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CDO visits Lumpi virus affected villages
गिजरौला स्थित गौशाला का निरीक्षण करते सीडीओ पीएन दीक्षित - फोटो : संवाद

विस्तार

लंपी जैसी बीमारी के बढ़ते प्रकोप और सात गोवंश की मौत पर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को हाथरस मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने पशुपालन विभाग की टीम के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को बीमार पशुओं के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इन-दिनों मोनिया, एदलपुर, मीरपुर, बिचपुरी और पोदा सहित कई गांवों में गोवंश लंपी जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। गांव पोदा निवासी राकेश कुमार की दुधारू गाय भी लंपी जैसी बीमारी से मरणासन्न अवस्था में है। जब सीडीओ पीएन दीक्षित राकेश के घर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि साहब, पशुपालन विभाग का टोल फ्री नंबर तो काम ही नहीं कर रहा है। इस कारण विभाग तक सूचना भी नहीं पहुंच पा रही। मजबूरी में हमें निजी डॉक्टर से बीमार पशुओं का इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के चलते दुधारू पशुओं में दूध तेजी से घट रहा है। निजी चिकित्सकों से महंगा इलाज कराने के कारण पशुपालक आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। गांवों में अचानक अधिकारियों के काफिले, एंबुलेंस और पशुपालन विभाग की टीम को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। टीम लगभग दो घंटे तक गांव में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने संक्रमित पशुओं की जांच कर दवाएं दीं। सीडीओ पीएन दीक्षित ने सीवीओ डाॅ.विजय कुमार को स्वस्थ पशुओं के तत्काल टीकाकरण के निर्देश दिए और पशुपालकों को बचाव के उपाय समझाए। उन्होंने अपील की कि किसी भी पशु में लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय को सूचित करें।


गिजरौला गोशाला का किया निरीक्षण
सीडीओ ने ग्राम पंचायत कजरौठी के गिजरौला स्थित अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की साफ-सफाई और गोवंश की स्थिति का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed