फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The demand for velvet and heavily embroidered 'koti' suits has risen with the change in weather.

Hathras News: मौसम में बदलाव होते ही वेलवेट और भारी कढ़ाई वाले कोटी सूट की मांग बढ़ी

Fri, 11 Sep 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 11 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The demand for velvet and heavily embroidered 'koti' suits has risen with the change in weather.
गोशाला रोड ​स्थित दुकान पर नई स्टाइल के परिधानों को पंसद करती युवती। संवाद - फोटो : Samvad
मौसम में बदलाव की आहट के साथ ही बाजारों में फैशन और परिधानों की रौनक बदल गई है। आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए युवतियों और महिलाओं ने गर्म व मोटे कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में इस समय वेलवेट और भारी कढ़ाई वाले कोटी सूट की मांग में भारी वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के रुख को देखते हुए कपड़ा कारोबारियों ने भी सर्दियों की तैयारी तेज कर दी है। दुकानों पर वेलवेट, पश्मीना और वूल-ब्लेंड फैब्रिक के प्रचलित सूट प्रदर्शित किए जा रहे हैं। युवतियों में खासकर कोटी शैली और समृद्ध स्वरूप देने वाले वेलवेट सूट पहली पसंद बने हुए हैं। व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही वैवाहिक आयोजनों का सीजन भी शुरू होगा। इन कारणों से डिजाइनर और हैवी सूट्स की मांग में और तेजी आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि वैवाहिक आयोजनों के सीजन से पहले ही मांग बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मांग और तेज होगी। व्यापारी विपुल कुमार ने बताया कि ग्राहक अब हल्के कपड़ों की बजाय मोटे कपड़ों को पसंद कर रहे हैं। यह रुझान सर्दियों की शुरुआत का स्पष्ट संकेत है। व्यापारी विपुल कुमार का कहना है कि ग्राहक एकदम से हल्के की जगह मोटे कपड़ों को पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed