{"_id":"61f664c667d4fa401d7a32df","slug":"up-assembly-election-jp-nadda-reached-hathras-bjp-flag-hoisted-on-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में सपा पर बरसे नड्डा: कहा- अखिलेश ने दिया आतंकियों का साथ, योगी सरकार में कायम है कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में सपा पर बरसे नड्डा: कहा- अखिलेश ने दिया आतंकियों का साथ, योगी सरकार में कायम है कानून व्यवस्था
Sun, 30 Jan 2022 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं का राज था। लोग यूपी से पलायन कर रहे थे। खनन और रेत माफिया इस सरकार में हावी थे।
विज्ञापन
हाथरस पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने आतंकवादियों का भी साथ दिया। जब रामपुर में सीआरपीएफ के शिविर पर हमला हुआ तो इस मामले में अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए आतंकियों के खिलाफ केस को भी वापस करा लिया। नड्डा हाथरस के अग्रेसन सेवा सदन में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावी मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने इस कार्यक्रम में प्रदेश व केंद्र की नीतियों का बखान किया।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं का राज था। लोग यूपी से पलायन कर रहे थे। खनन और रेत माफिया इस सरकार में हावी थे। अपहरण एक उद्योग के रूप में था। अखिलेश की सरकार ने कट्टरपंथियों और गुंडों को संरक्षण दिया। अखिलेश के शासन काल में प्रदेश में 300 से ज्यादा दंगे हुए।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि जब से योगी सरकार आई है, प्रदेश में दंगे बंद हैं। कानून व्यवस्था कायम है। किसी को जातीय तनाव और धार्मिक उन्माद का डर नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह किसी के बहकावे में आकर वोट न दें, बल्कि भाजपा शासन में हुए कामों के आधार पर वोट दें।
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोरोना से बचाव को टीकाकरण हो रहा था, अखिलेश यादव यह कह रहे थे कि यह भाजपा का टीका है। क्या ऐसे बयान देने वाले आदमी को कोई जिम्मेदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों को सरदार पटेल याद नहीं आते, बल्कि देश का विभाजन करने वाले याद आते हैं। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर के जामा मस्जिद चौराहे से लेकर चामड़ गेट तक जनसंपर्क कर डोर टू डोर वोट मांगे। नड्डा के आगमन के दौरान मस्जिद पर भाजपाई झंडा भी फहराता दिखा।