{"_id":"6aff63e708ef2915b00fd450","slug":"moving-beyond-lehengas-anarkalis-and-gowns-are-becoming-the-preferred-choice-hathras-news-c-56-1-hts1003-157314-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लहंगों से हटकर अनारकली और गाउन बन रहे पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लहंगों से हटकर अनारकली और गाउन बन रहे पसंद
विज्ञापन
शादी की खरीदारी के चलते लहंगा पहन कर देखती युवती।संवाद
- फोटो : samvad
सहालग के सीजन में दुल्हन के साथ उसकी सखियों के परिधानों का फैशन भी बदल रहा है। शादी समारोहों में खास और आकर्षक दिखने के लिए युवतियां इस बार भारी-भरकम लहंगों के बजाय स्लिट-कट और फ्लोर-लेंथ अनारकली ड्रेस गाउन पसंद कर रही हैं। शहर के प्रमुख बाजारों के शोरूम और बुटीक में इन नए डिजाइनों की मांग बढ़ गई है।
घंटाघर, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज और सासनी गेट के शोरूम में युवतियां अपनी पसंद के परिधान खरीदने पहुंच रही हैं। कपड़ा व्यापारी बांके बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ऐसी ड्रेस की मांग अधिक है, जिन्हें पहनकर शादी की रस्मों और डांस के दौरान दुपट्टा संभालने की जरूरत नहीं पड़ती। बारीक कढ़ाई, जरी और सीक्वेंस वर्क वाले परिधान शाही लुक देते हैं। ये आधुनिक फैशन के साथ पारंपरिक अंदाज का भी मेल हैं।
बुटीक संचालक रेखा अग्रवाल ने बताया कि पेस्टल रंगों के अलावा वाइन, एमराल्ड ग्रीन, मस्टर्ड येलो और मैरून रंग के गाउन व अनारकली ड्रेस युवतियों को खूब पसंद आ रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए शोरूम संचालकों ने भी नए डिजाइनों का स्टॉक बढ़ा दिया है।