{"_id":"6aff6553d531cc228d094594","slug":"college-administrators-work-to-address-shortcomings-hathras-news-c-56-1-hts1003-157319-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यूपी बोर्ड के 97 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज, कमियां दूर करने में जुटे कॉलेज संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यूपी बोर्ड के 97 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज, कमियां दूर करने में जुटे कॉलेज संचालक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 97 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग और कॉलेज संचालक सक्रिय हो गए हैं। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर से लेकर देहात तक के विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है।
कॉलेज संचालक अपने-अपने विद्यालयों में बोर्ड के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे हैं। वहीं, डीआईओएस और विभाग की निरीक्षण टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का स्थलीय जायजा ले रही हैं। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर, राउटर, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्नीचर और विद्यालयों की चहारदीवारी की स्थिति परखी जा रही है। कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी तैयार किया जा रहा है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, विशेष सचल दल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर निगरानी की जाएगी। डीआईओएस डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद तैयारियों को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।