फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP assembly election JP Nadda reached Hathras BJP flag hoisted on mosque

हाथरस में सपा पर बरसे नड्डा: कहा- अखिलेश ने दिया आतंकियों का साथ, योगी सरकार में कायम है कानून व्यवस्था

Sun, 30 Jan 2022 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 03:43 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं का राज था। लोग यूपी से पलायन कर रहे थे। खनन और रेत माफिया इस सरकार में हावी थे।

विज्ञापन
UP assembly election JP Nadda reached Hathras BJP flag hoisted on mosque
हाथरस पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने आतंकवादियों का भी साथ दिया। जब रामपुर में सीआरपीएफ के शिविर पर हमला हुआ तो इस मामले में अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए आतंकियों के खिलाफ केस को भी वापस करा लिया। नड्डा हाथरस के अग्रेसन सेवा सदन में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावी मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने इस कार्यक्रम में प्रदेश व केंद्र की नीतियों का बखान किया। 

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि सपा के शासन काल में माफियाओं का राज था। लोग यूपी से पलायन कर रहे थे। खनन और रेत माफिया इस सरकार में हावी थे। अपहरण एक उद्योग के रूप में था। अखिलेश की सरकार ने कट्टरपंथियों और गुंडों को संरक्षण दिया। अखिलेश के शासन काल में प्रदेश में 300 से ज्यादा दंगे हुए।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि जब से योगी सरकार आई है, प्रदेश में दंगे बंद हैं। कानून व्यवस्था कायम है। किसी को जातीय तनाव और धार्मिक उन्माद का डर नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह किसी के बहकावे में आकर वोट न दें, बल्कि भाजपा शासन में हुए कामों के आधार पर वोट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोरोना से बचाव को टीकाकरण हो रहा था, अखिलेश यादव यह कह रहे थे कि यह भाजपा का टीका है। क्या ऐसे बयान देने वाले आदमी को कोई जिम्मेदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों को सरदार पटेल याद नहीं आते, बल्कि देश का विभाजन करने वाले याद आते हैं। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर के जामा मस्जिद चौराहे से लेकर चामड़ गेट तक जनसंपर्क कर डोर टू डोर वोट मांगे। नड्डा के आगमन के दौरान मस्जिद पर भाजपाई झंडा भी फहराता दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed