फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two groups clash over beating of a girl, four injured

Hathras News: बच्ची को पीटने पर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Thu, 11 Dec 2025 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over beating of a girl, four injured
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौमनाबाद में एक बच्ची को पीटने के विरोध में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मौमनाबाद में पड़ोसी बच्चों में झगड़ा हो गया था। इस विवाद में पड़ोसी महिला ने नीलम देवी की छह साल की बेटी की पिटाई कर दी थी। जब नीलम को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। इससे गुस्साईं महिलाओं ने नीलम को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गईं। नीलम ने अपने परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। मंगलवार रात इसी मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद हुई मारपीट में नीलम के देवर दलवीर (21) दिलीप (32), जय सिंह (62) और लालू (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




पीड़ित पक्ष के अजब सिंह ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दलवीर ने बताया कि उनकी भाभी नीलम पत्नी अंशुल अपने घर पर थीं, तभी दूसरे पक्ष की शशि, अनीता और गुड़िया ने उन्हें पीटा। उस समय ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था। इसके कुछ समय बाद आरोपी देवेंद्र, रविंद्र, गजेंद्र, नमेश, गगन उर्फ बल्लू, राहुल और राम प्रकाश अन्य लोगों के साथ उनके घर आए। उन्होंने तलवार, कुल्हाड़ी, फावड़ा और लाठी-डंडों से परिजनों पर हमला कर दिया, जिससे उनके परिवार के लोग घायल हो गए। आरोपियों को एफआईआर में नामजद किया गया है। एसएचओ सासनी अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धारदार हथियार की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed