{"_id":"67992271664a4d6c8909c29f","slug":"two-accused-of-stealing-railway-wire-arrested-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे का तार चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे का तार चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे, दो फरार
Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
सार
मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट की ओएचई टावर के शेड से 22 जनवरी को तार चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मंगलवार को आरपीएफ ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में पूर्वोत्तर रेलवे के मेंडू रेलवे स्टेशन पर स्थित ओएचई टावर शेड से तार चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। हाथरस सिटी स्टेशन आरपीएफ ने इस मामले का खुलासा किया है।
मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट की ओएचई टावर के शेड से 22 जनवरी को तार चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मंगलवार को आरपीएफ ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तार व अन्य प्रकार की रेलवे की संपत्ति बरामद की गई है। आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि ओएचई टावर शेड का ताला कटर से काटकर टावर वैगन में घुसकर ओएचई तार को कटर से काटकर चोरी किया गया था।