फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Search for space to increase the number of beds at the women's hospital.

Hathras News: महिला अस्पताल में बेड बढ़ाने के लिए जगह की तलाश

Wed, 16 Sep 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 16 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Search for space to increase the number of beds at the women's hospital.
जिला महिला अस्पताल।  संवाद - फोटो : Samvad
जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रसूताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने और मरीजों को पर्याप्त जगह मुहैया कराने के उद्देश्य से वार्ड क्षमता के विस्तार की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में बनकर तैयार हुए बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय 100 बेड का है। यहां 70 बेड पुरुष व 30 बेड महिला अस्पताल के लिए हैं। इन 18 वर्षों में यहां आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। महिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 300 से 400 महिलाएं पहुंचती हैं। वहीं यहां औसतन महीने में 300 बच्चे जन्म लेते हैं, जिनमें से 25 से 30 सिजेरियन होते हैं।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ, जगह व अन्य संसाधनों के अभाव के कारण यहां सिजेरियन की संख्या नहीं बढ़ पा रही। कम सिजेरियन की जानकारी पर डीएम ने पिछले सप्ताह महिला अस्पताल का भ्रमण किया था, जिसमें वार्ड क्षमता सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आई। प्रशासन की मंशा है कि यहां कम से कम 100 सिजेरियन हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अतिरिक्त बेड बढ़ाने का निर्णय
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मंथन करने के बाद शुरुआत में 10 बेड बढ़ाने पर विचार किया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पहले मिनी ओटी की जगह का विचार बनाया, लेकिन बात नहीं बनी। अब महिला अस्तपाल के बैठक कक्ष का विचार बनाया जा रहा है। सिजेरियन वाले मरीजों को पांच से छह दिन तक भर्ती रखना पड़ता है। बेड क्षमता 10 होने से सिजेरियन की संख्या 60 से 70 पहुंचने की उम्मीद है। अगस्त में 35 प्रसव सिजेरियन से हुए थे।



रोस्टर के अनुसार दो स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। ओपीडी के लिए दो और चिकित्सक मिली हैं। उपयुक्त जगह की तलाश कर जल्द से जल्द 10 नए बेड शामिल किए जाएंगे, जिससे अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।
डाॅ. डीएम सक्सेना, सीएमएस महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed