{"_id":"6a95e2a84c9197713d0701db","slug":"thief-caught-red-handed-after-breaking-into-house-in-broad-daylight-commotion-ensues-hathras-news-c-56-1-hts1004-153540-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर को रंगे हाथ दबोचा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर को रंगे हाथ दबोचा, हंगामा
Tue, 01 Sep 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जगलेश्वर बगीची के पास सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भीख मांगने के बहाने रेकी कर रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। हालांकि, मंदिर से लौटी महिला की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
जगलेश्वर बगीची निवासी महिपाल सिंह किसी काम से बाहर गए थे और उनकी पत्नी सरोज देवी सुबह करीब 9:30 बजे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पास ही मंदिर पूजा करने गई थीं। इस दौरान गली में रोजाना भीख मांगने वाले व्यक्ति ने मौका पाकर घर का मुख्य ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर उसने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 500 रुपये नकदी चोरी कर लिए।
जब सरोज देवी मंदिर से घर वापस लौटीं तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो चोर घर के भीतर ही मौजूद था, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। इस दौरान काफी हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि रस्तोगी निवासी गांव मीरपुर, मुजफ्फरनगर बताया। सरोज देवी के अनुसार आरोपी ने कबूल किया कि वह रोजाना इसी गली में भीख मांगकर खाना खाता था और कई दिनों से इस मकान की निगरानी कर रहा था। सोमवार सुबह ताला बंद देखकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 500 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। महिपाल सिंह की ओर से थाने में शिकायत की गई है।
आरोपी को चारी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया है।
-अमित पाठक, सीओ सिकंदराराऊ