{"_id":"65585a788f7e95a3860cbc66","slug":"teenager-found-unconscious-in-hathras-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेहोशी की हालत में मिला किशोर, हालत गंभीर, दोस्तों के साथ गया था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेहोशी की हालत में मिला किशोर, हालत गंभीर, दोस्तों के साथ गया था घूमने
Sat, 18 Nov 2023 12:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:02 PM IST
सार
17 नवंबर की शाम चार बजे के लगभग हाथरस के मोहल्ला होली गेट निवासी गनेशी लाल का 17 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया था। देर रात जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसके पिता ने दोस्तों से उसके बारे में जानकारी की, तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
बेहोश मिला किशोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
एक किशोर बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला। उसे बुरी तरह से घायल अवस्था में आगरा ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
17 नवंबर की शाम चार बजे के लगभग हाथरस के मोहल्ला होली गेट निवासी गनेशी लाल का 17 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया था। देर रात जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसके पिता ने दोस्तों से उसके बारे में जानकारी की, तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाए। परिजन रात भर उसे तलाशते रहे।
विज्ञापन
18 नवंबर की सुबह नगला मेवा निवासी उसका एक दोस्त कोचिंग के लिए कस्बा में पढ़ने आ रहा था। उसने विश्वनाथ को खेत में बेहोशी हालत में पड़ा देखा, जिसे लेकर वह उसके परिजनों के पास आया। परिजन पहले उसे लेकर कोतवाली आए, इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। विश्वनाथ के पिता का कहना है कि होश आने के बाद ही उससे पूछताछ करने के बाद ही आगे की लिए कोई कार्रवाई करूंगा। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।