फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six-month-old infant dies of snakebite.

Hathras News: सांप के डसने से छह माह के मासूम की मौत

Fri, 17 Jul 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Six-month-old infant dies of snakebite.
कन्हैया का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में छह माह के मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव कछपुरा निवासी तुलसीदास ने बताया कि गांव निवासी नीरज कुमार, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भव्य तीन साल और छोटा बेटा कन्हैया छह माह का था। कन्हैया बुधवार रात करीब 11 बजे घर में सो रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सर्प को घर से निकलते हुए भी देखा। सीएचसी सादाबाद प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे न रहें, बल्कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं, जिससे उसकी जान बच सके।


सर्पदंश से बचने के लिए ये रखें सावधानियां
घर और आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखें और कूड़े के ढेर न लगने दें।
रात के समय घर के बाहर या खेतों में जाते समय टॉर्च का प्रयोग करें।
बच्चों को जमीन पर सीधे न सुलाएं, संभव हो तो चारपाई या ऊंचे बिस्तर पर सुलाएं।
घर की दीवारों, दरवाजों और बिलों को यथासंभव बंद रखें, ताकि सर्प अंदर न आ सकें।


सर्पदंश से इनकी गई जान
-पांच जुलाई की रात को सिकंदराराऊ के कचौरा गांव के रहने वाले आयुर्वेद फार्मेसी में कार्यरत 35 वर्षीय धर्मेंद्र यादव को सोते समय सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के लोगों ने बायगीर बुला लिए थे, जिन्होंने उसे गोबर व नीम के पत्तों में लपेट कर गड्ढे में लिटा दिया था। पर उनको बचाया नहीं जा सका।
-हसायन के गांव इटरनी में 20 अक्तूबर 2025 की रात को 10 वर्षीय बच्चे को चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को अस्पताल नहीं ले जाया गया था। पहले गांव में झाड़-फूंक की गई।

-22 जून को सिकंदराराऊ क्षेत्र के चमरौली गांव में 38 वर्षीय संजू देवी की मौत हो गई।
-3 जुलाई को सिकंदराराऊ कस्बे में नौ साल की सोम्या की सर्प दंश से मौत हो गई। सौम्या की आंखों की रोशनी जाने पर परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed