फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Several poles from stormy rain broken, no electricity

आंधी बारिश से कई पोल टूटे, बिजली गुल 

Mon, 30 Apr 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 30 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
 Several poles from stormy rain broken, no electricity
storm - फोटो : Amar Ujala
रविवार को आई आंधी बारिश से हुए नुकसान का बिजली महकमा आंकलन करने में जुट गया है। विभाग को आंधी से जिले में काफी नुकसान हुआ है। वहीं रविवार की पूरी रात कई इलाकों की बिजली भी गुल रही। इससे लोगों ने रातभर बिन बिजली के परेशानी झेली। 
विज्ञापन


आंधी बारिश से जिलेभर में कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। कई जगह पेड़ बिजली लाइनों के ऊपर गिर गए। इस वजह से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। एक्सईएन स्तर से सभी अवर अभियंताओं से आंधी से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। एक्सईएन खानचंद के मुताबिक उनके खंड में करीब 40 पोल आंधी से धराशायी हो गए। कई जगह विद्युत लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


द्वितीय खंड मेें एक्सईएन अखिलेश कुमार को अवर अभियंताओं ने आंधी की वजह से पांच पोल टूटने की जानकारी दी है। विद्युत वितरण खंड प्रथम में भी आंधी से काफी नुकसान हुआ है। आगरा रोड पर गिजरौली बिजलीघर से निकल रही टाउन थ्री की विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया, इस वजह से भट्टावाली गली, कंचन नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, हरवंश बिहार कॉलोनी, नगला टीका आदि जगह की बिजली पूरी रात गुल रही। कस्बों और देहात में भी पूरी रात बिजली का संकट रहा। बिजली कर्मी लाइनों में हुए फॉल्टों को अटेंड नहीं कर सके। सोमवार को दिन में फॉल्टों को दुरूस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed