फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus driver sued for killing couple

Hathras News: रोडवेज बस से दंपती की मौत के मामले में चालक पर मुकदमा

Thu, 23 Oct 2025 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver sued for killing couple
थाना रोरावर क्षेत्र में मंगलवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत के मामले में मृतकों के परिजन की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में दंपती के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के गांव बबीना निवासी विशाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनका भाई विक्रम सिंह बाइक से दिल्ली से गांव लौट रहे थे, उनके साथ उनका बेटा धनराज भी बैठा था। रोरावर क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास वहां उनकी पत्नी निशा और पुत्री सेजल उर्फ फैंसी उनसे मिलीं। परिवार सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर बात कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम सिंह और उनकी पत्नी निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनराज और सेजल गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीर देवकीनंदन ने पुलिस को बताया कि बस चालक अत्याधिक तेज गति में था और ब्रेक नहीं लगा सका। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed