फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be taken if photo of ballot paper is taken: DM

मतपत्र का फोटो खींचा तो होगी कार्रवाई : डीएम

Sun, 18 Oct 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if photo of ballot paper is taken: DM
प्रतीकात्मक ​चित्र। - फोटो : ARchive
शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में मतपत्र का फोटो खींचने या मतदान की गोपनीयता भंग करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल, कैमरा और अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में ईवीएम के बजाय मतपत्र से मतदान कराया जाता है, इसलिए सभी कार्मिक मतदान की प्रक्रिया और नियमों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि मतदान के दिन कोई समस्या न आए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतदाता की पहचान और पात्रता का भी सावधानी से सत्यापन किया जाए, जिससे कोई दूसरे के नाम पर मतदान न कर सके। मतपत्र और मतपेटिका को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी वस्तु को मतदान केंद्र में ले जाने से रोकने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर और निर्वाचन कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां पुलिस सुरक्षा में निर्धारित संग्रहण स्थल पर लौटेंगी। वहां मतपेटिकाएं और निर्वाचन सामग्री नियमानुसार जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed