फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Booths with more than 1200 voters will be divided.

Hathras News: 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा विभाजन

Sun, 18 Oct 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Booths with more than 1200 voters will be divided.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का विभाजन किया जाएगा। इसके लिए 19 अक्तूबर को आलेख प्रकाशन होगा। 26 अक्तूबर को जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को मतदेय स्थलों के युक्तिकरण तथा एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर को प्रस्तावित है। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची अपडेट कर जिला निर्वाचन कार्यालय को देने की अपील की। बैठक में विधायक सदर अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार माहेश्वरी, सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर और सीपीआई (एम) के जिला सचिव श्याम सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed