फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata-chorbagan-durga-puja-pandal-stampede-TMC-kunal-ghosh-administration-failure-political-reaction-updates

कोलकाता पंडाल हादसा: कुणाल घोष बोले- चोरबागान भगदड़ में हुई मौतें प्रशासन की विफलता; सरकार से की क्या मांग?

Sun, 18 Oct 2026 10:27 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 18 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और संबंधित पूजा समिति से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि फिलहाल राहत और चिकित्सा सहायता प्राथमिकता है।

विज्ञापन
kolkata-chorbagan-durga-puja-pandal-stampede-TMC-kunal-ghosh-administration-failure-political-reaction-updates
टीएमसी विधायक कुणाल घोष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा प्रशासन की पूरी तरह विफलता है और संबंधित पूजा समिति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


कुणाल घोष ने कहा कि इस मामले में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान अस्पताल में राहत कार्य और घायलों के इलाज पर है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता पिछले दिन शाम से ही प्रभावित लोगों की मदद और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना रही है।
विज्ञापन


मृतकों के पोस्टमार्टम की मांग
कुणाल घोष ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जिन 19 लोगों के शवों की प्रक्रिया चल रही है, उनका पोस्टमार्टम तुरंत कराया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि मृतकों के परिजनों को किसी तरह की परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया
टीएमसी विधायक के मुताबिक, हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी मरीजों को सरकार ने अपोलो या अन्य चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राहत कार्य, इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

सीएम अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बताया कि उत्तर कोलकाता में मुक्तारामबाबू स्ट्रीट पर चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 17 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
मुख्यमंत्री अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 24 खतरे से बाहर हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "जिन 19 परिवारों ने अपने किसी सदस्य को खोया है, उनके लिए मुआवजे का एलान किया गया है। उनमें से 13 परिवारों से मैंने वन-टू-वन मुलाकात की। मैंने उन्हें भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी मदद करेगी। उन्होंने भी सरकार पर भरोसा जताया है। पश्चिम बंगाल सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देगी तथा हर घायल का 100 प्रतिशत मेडिकल खर्च सरकार उठाएगी, साथ ही 5 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी देगी।"


दुर्गा पूजा समितियों से सीएम अधिकारी ने की क्या अपील?
उन्होंने कहा, "पूरे राज्य में 58,000 पूजाएं हो रही हैं। इस घटना को देखते हुए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और जरूरी एहतियात लेने चाहिए। भीड़ नियंत्रण बनाए रखना चाहिए और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करना चाहिए, जिसमें पर्याप्त लाइटिंग, एंट्री-एग्जिट पॉइंट और सुरक्षा शामिल है ताकि सभी सहयोग कर सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed