{"_id":"6ad3e684fca12aa4e4086a7f","slug":"there-will-be-route-diversion-on-dussehra-entry-of-heavy-vehicles-will-be-banned-hathras-news-c-56-1-hts1004-155838-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दशहरा पर रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दशहरा पर रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
Sun, 18 Oct 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर में आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर रावण दहन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 20 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। शनिवार को एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने पॉलिटेक्निक के मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वाहन डायवर्जन का रूट इस प्रकार रहेगा
चामड़ गेट चौराहा : इधर से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड, मधुगढ़ी तिराहा, इगलास फाटक और हतीसा बाईपास होते हुए गंतव्य के लिए जाएंगे।
आगरा की ओर से : नगला भुस तिराहा (थाना चंदपा) से बाईपास होते हुए वाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की तरफ वाहन जाएंगे।
अलीगढ़ की तरफ से : रूहेरी तिराहा (कोतवाली हाथरस गेट) से वाया मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए जनपद मथुरा और आगरा की ओर वाहन संचालित होंगे।
सिकंदराराऊ की ओर से : मेंडू बाईपास (कोतवाली हाथरस जंक्शन) से बरेली बाईपास होते हुए वाया रूहेरी बाईपास हतीसा पुल, जनपद अलीगढ़, मथुरा और आगरा की तरफ रास्ता रहेगा।
विज्ञापन
मथुरा की ओर से : हतीसा पुल के ऊपर (बाईपास) से होते हुए वाहन जनपद आगरा, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ की ओर जा सकेंगे।
दोपहर दो बजे से छोटे वाहनों पर भी रहेगी रोक
मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक आगरा रोड पुलिस चौकी बंबा से गिजरौली ब्लॉक तक मोटरसाइकिल, कार और छोटे लोडिंग वाहन जैसे सभी प्रकार के छोटे वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन गाड़ियों को जरूरत के हिसाब से आवागमन की अनुमति दी जाएगी।