संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव दोहई नगला महासुख में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह ने चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में ग्रामीणों ने भाजपा नेता का जोरदार स्वागत करने के बाद अपनी समस्याएं बताईं और उनके निदान की मांग की।
ग्रामीणों ने भाजपा नेता को बताया कि गांव में बिजली महकमे की पीवीसी लाइनें आए दिन टूटती हैं। तार इतने जर्जर हो गए हैं कि आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। बारिश के दिनों में विद्युत पोल में करंट उतर आता है। गांव का परिक्रमा मार्ग का रास्ता कच्चा है, जिस वजह से बारिश के दिनों में आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राशन डीलर आए दिन लोगों को परेशान करता है। चौ. संजय सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर मोहित सिसौदिया, नवल सिंह, रमाशंकर सिंह, नागेंद्र सिंह, वीपी ठाकुर आदि थे।