फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rising Mercury Heats Up the AC and Cooler Market

Hathras News: पारा बढ़ने से गर्माया एसी-कूलर का बाजार

Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rising Mercury Heats Up the AC and Cooler Market
शहर में एक दुकान पर सजे प्ला​स्टिक बॉडी के कूलर। संवाद - फोटो : Samvad
जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही एसी और कूलर का बाजार गर्म हो गया है। पिछले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी के चलते मौसम ठंडा बना हुआ था, जिससे बाजार में बिक्री धीमी रही। लेकिन अब जैसे ही गर्मी ने जोर पकड़ा है, वैसे ही कूलर और एसी की मांग में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन




शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवार कूलर की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं, जबकि एसी की खरीदारी भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे बिक्री और तेज होगी। बाजार में इस बार प्लास्टिक कूलर की खास डिमांड है।
विज्ञापन




ये कूलर 3,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के नए मॉडल और डिजाइन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कुल मिलाकर गर्मी की दस्तक के साथ ही हाथरस में एसी और कूलर का बाजार रफ्तार पकड़ चुका है। आने वाले दिनों में तापमान बढऩे के साथ यह कारोबार और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले दिनों बारिश के कारण बिक्री काफी कम थी, लेकिन अब गर्मी बढ़ते ही ग्राहक आने लगे हैं। खासकर कूलर की मांग ज्यादा है। हमें उम्मीद है कि अप्रैल-मई में बिक्री अपने चरम पर पहुंचेगी।

-जितेंद्र वार्ष्णेय, दुकानदार।






इस बार ग्राहकों का रुझान प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर की तरफ ज्यादा है। ये हल्के होते हैं और कीमत भी हर बजट में उपलब्ध है। स्टॉक अच्छा रखा है और जल्दी खत्म होने की उम्मीद है।
-सुधीर अग्रवाल, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed