{"_id":"67dee36283897b0773027761","slug":"raid-in-namkeen-factory-noodles-and-other-items-confiscated-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नमकीन फैक्टरी में छापा, नूडल्स व अन्य सामान जब्त, दो ट्रक माल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नमकीन फैक्टरी में छापा, नूडल्स व अन्य सामान जब्त, दो ट्रक माल किया सीज
Sat, 22 Mar 2025 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:50 PM IST
सार
बाबा फूड प्रोडेक्ट कंपनी के संचालक ने दिल्ली के द्वारिका न्यायालय में ट्रेडमार्क कॉपीराइट इनफ्रीजमेंट एक्ट के तहत वाद दायर कराया और कहा था कि उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम बाजार में प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। इ
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित फैक्टरी में छापा मारती टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
डुप्लीकेट माल बनाने के आरोप में हाथरस के जलेसर रोड स्थित एक नमकीन फैक्टरी पर दिल्ली से पुलिस के साथ आई एक टीम ने छापा मारा है। यहां दो ट्रक दाल, चावल, नूडल्स और पैकिंग के सामान को सीज किया है। यह कार्रवाई दिल्ली न्यायालय के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
शहर की बाबा फूड प्रोडेक्ट कंपनी के संचालक ने दिल्ली के द्वारिका न्यायालय में ट्रेडमार्क कॉपीराइट इनफ्रीजमेंट एक्ट के तहत वाद दायर कराया और कहा था कि उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम बाजार में प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। इसमें अदालत ने एक अधिवक्ता को कार्रवाई के लिए कमिश्नर नामित किया और एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ हाथरस पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित श्री पूर्णागिरी फूड प्रोडेक्ट पर छापा मारा। बाबा फूड प्रोडक्ट के संचालक धीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बाजार से उन्हें जानकारी मिली थी कि कंपनी के ब्रांड की डुप्लीकेसी कर माल बाजार में बेचा जा रहा है। इस कारण उनका व्यापार घट रहा है, साथ ही उसकी गुणवत्ता खराब होने के कारण कंपनी की साख भी प्रभावित हो रही है। जिस पर दिल्ली की द्वारिका कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था। पूर्णागिरी फूड प्रोडक्ट के नाम से संचालित फैक्टरी में उनके माल की कॉपी और पैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
इस टीम ने फैक्ट्री पर पहुंचकर दो गाड़ी माल बरामद किया है जिसमें कार्टून, पैकिंग रोल, व नमकीन से भरे हुए पाउच शामिल है। पुलिस पूरे माल को सीज कर ट्रक के जरिये दिल्ली ले गई है। अधिवक्ता अभिषेक कालिया ने बताया कि दाल, चावल, नूडल्स को सीज किया है।
जिले में नमकीन, नूडल्स तैयार करने की हैं 125 फैक्टरियां
हाथरस। जिले में पिछले 10 सालों में नमकीन, नूडल्स सहित अन्य सामान बनाने की 125 फैक्टरियां स्थापित हुई हैं। कुछ इकाइयां पूरे देश में कारोबार कर रही हैं तो कुछ उत्तर प्रदेश में ही आपूर्ति कर रही हैं। शनिवार को जलेसर रोड पर हुई कार्रवाई से अन्य संचालकों में भी खलबली मची रही।