फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparations to regularize Mathura-Kasganj Passenger till Gangapur City

Hathras News: मथुरा-कासगंज पैसेंजर को गंगापुर सिटी तक नियमित करने की तैयारी

Sun, 10 Aug 2025 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparations to regularize Mathura-Kasganj Passenger till Gangapur City
मथुरा-कागसंज रेलखंड पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन को त्योहारों पर 20 अगस्त तक विस्तारित किया गया है। इसमें एक पैसेंजर ट्रेन नंबर 55335 को गंगापुर सिटी तक व ट्रेन नंबर 55339 को अछनेरा तक चलाया गया है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि अगर इस बीच यात्रियों की संख्या ठीक रही तो इन ट्रेनों को आगे भी विस्तारित रखा जाएगा। इज्जतनगर मंडल के अधिकारी एक ट्रेन को नियमित रूप से गंगापुर सिटी तक संचालित करने कोशिश में हैं।
विज्ञापन


कासगंज-मथुरा के बीच चलने वाली अधिकांश ट्रेनों को मथुरा जंक्शन पर खड़ा किया जाता है। इन ट्रेनों को वहां खड़ा किए जाने से एक ट्रैक पूरी तरह बाधित हो जाता है। सूत्रों की माने तो रेलवे द्वारा इस समस्या का निस्तारण किए जाने की कोशिश की जा रही है। इसके अंतरगत त्योहारों पर ट्रॉयल के तौर पर एक ट्रेन को गंगापुर सिटी व दूसरी ट्रेन को अछनेरा तक चलाया गया है। अब इन ट्रेनों को नियमित रूप से इन स्टेशनों तक चलाए जाने की कवायद की जा सकती है। इसमें पैसेंजर ट्रेन नंबर 55335 को गंगापुर सिटी तक व ट्रेन नंबर 55339 को अछनेरा तक चलाया गया है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव कुमार का कहना है कि फिलहाल त्योहारों के लिए इसका विस्तार किया गया है, नियमित रूप से संचालन को लेकर आदेश आते ही इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed