फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old man walking on the road was hit by a vehicle and died

Hathras News: रोड पर टहलते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, मैक्स चालक घायल

Sun, 17 Dec 2023 11:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:56 PM IST
सार

वृद्ध घर से बाहर रोड पर टहल रहे थे। लौटते वक्त आगरा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई।

विज्ञापन
Old man walking on the road was hit by a vehicle and died
मृतक वृद्ध विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड और जलेसर रोड पर हुए अलग-अलग हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि मैक्स चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मंदिर वाला का रहने वाला 50 वर्षीय विजय सिंह पुत्र रामस्वरूप घर से टहलने के लिए गए थे। लौटते वक्त आगरा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही विजय सिंह की मौत हो गई। हालांकि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर मृतक के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जलेसर रोड पर स्कूल के निकट हुए हादसे में मैक्स चालक घायल हो गया। यहां ट्रक और मैक्स आमने-सामने से भिड़ गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के अलावा मैक्स चालक को चोट आई है। सूचना पर पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed