फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nagar panchayat office seal for 24 hours, three employee tested corona

तीन कर्मियों ने कराई जांच, 24 घंटे बंद रहा नगर पंचायत दफ्तर

Tue, 08 Sep 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
nagar panchayat office seal for 24 hours,  three employee tested corona
नगर पंचायत कार्यालय को सैनिटाइज करते कर्मी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को नगर पंचायत की टीम द्वारा नगर पंचायत कार्यालय को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया। 24 घंटे कार्यालय भी बंद रहा। इसके अलावा नगर पंचायत के तीन कर्मियों ने अपनी कोरोना संक्रमण की जांच सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।

हालांकि मंगलवार को भी नगर पंचायत के अन्य कर्मी अपनी कोरोना संक्रमण की जांच कराएंगे। इधर, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए पिछले 11 दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से आह्वान किया है वह भी अपनी कोरोना संक्रमण की जांच करा लें। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed