{"_id":"5f5682b48ebc3e6158493fdf","slug":"man-cut-youth-ear-torn-women-cloth-sikandhra-rahu-news-ali2432279103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में फरसे से काटा कान, महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में फरसे से काटा कान, महिला के कपड़े फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उन्होंने फरसा से प्रहार कर एक युवक का कान भी काट दिया। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया और पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कस्बा निवासी महिला रूप देवी पत्नी चंद्रपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो सितंबर की शाम नौ बजे कस्बा के मोहल्ला पथवारी गेट स्थित दुकान पर उसका बेटा टिंकू बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहल्ला निवासी पप्पू पुत्र हुब्ब लाल, मनोज, सुनील व अनिल पुत्र पप्पू, राजकुमार पुत्र सतीश फरसा लाठी डंडा लेकर आए और टिंकू के साथ मारपीट शुरू कर दी। टिंकू की चीख सुन कर महिला व उसका छोटा बेटा रिंकू पहुंच गए। इस दौरान बदमाशों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने फरसा से मारकर रिंकू का कान भी काट दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।