फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Key to success will be in youth Hathaen

युवाओं के हाथाें में रहेगी जीत की चाभी

Sun, 15 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 15 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Key to success will be in youth Hathaen
मतदाता
जिले में युवा मतदाता ही इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खोलेंगे। जिले में तीनों विधानसभाओं में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं, जोकि मतदान करने में तो अग्रणी रहेंगे ही, प्रत्याशियों की हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


जिले में तैयार की गई तीनों विधानसभाओं की सूची पर नजर डालें तो फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या में सादाबाद विधानसभा सबसे आगे है। यहां 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 11,084 है, जबकि दूसरे नंबर पर हाथरस विधानसभा में 6,968 एवं सिकंदराराऊ में यह संख्या 6,896 हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही 20 से 29 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या में विधानसभा हाथरस आगे हैं। इस विधानसभा में इस आयु वर्ग के 1,09,081 मतदाता हैं, जबकि विधानसभा सादाबाद में इन आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 96,215 एवं सिकंदराराऊ में 99,935 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आगे 30 से 39 वर्ष के आयु वर्ग में भी हाथरस विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 97,439, विधानसभा सादाबाद में 83,268 एवं सिकंदराराऊ में इन मतदाताओं की संख्या 86,400 है, जिससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता जिस प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान  कर देंगे, बाजी उसकी तरफ ही पलट जाएगी। 


यह संख्या किसी भी विधानसभा में जीत तय करने के लिए पर्याप्त है, क्योंकि इस बार विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले होने की संभावना पैदा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed