फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   its heavy rain in sadabad

एकाएक बदला मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हुई हल्की बारिश

Wed, 24 Mar 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
its heavy rain in sadabad
हाथरस में होती बारिश। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंगलवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदला। मंगलवार की सुबह से आसमान में सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। शाम को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। हल्की बारिश होने से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। वहीं आलू खुदाई के काम में जुटे किसान तेजी से काम को निपटाने में जुट गए हैं। बारिश का असर बिजली सिस्टम पर भी पड़ा है। कई जगह लाइनों में फॉल्ट के कारण बिजली सिस्टम चरमरा गया। इस कारण शहर से देहात तक लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। होर्डिंग्स और फ्लैक्स सड़कों पर गिर गए।

मंगलवार की शाम को अचानक तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हुई। वहीं काफी किसान तेजी के साथ आलू खुदाई के काम को निपटाने में जुट गए। इसके अलावा सर्द हवाओं ने लोगों को शाम को सर्दी का अहसास कराया। आंधी बारिश के कारण हसायन, महौ, नगला रति, सलेमपुर, चंदपा, गिजरौली, ओढ़पुरा आदि सब स्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण काफी देर तक शहर में बिजली बाधित रही। वहीं देहात में लोगों को देर रात तक बिजली नहीं आई। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed